फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो शिवकरन चौहान
विज्ञापन
इलाके के अंतरी अमिलिया गांव में बृहस्पतिवार को तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से निकाला जा सका। उसे तत्काल सीएचसी मेजा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि अंतरी अमिलिया के तालाब में बृहस्पतिवार को कई गांवों के लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। इसी बीच अंतरी अमिलिया के कठार गांव के लोग मूर्ति विसर्जन करना शुरू किया। इस दौरान गांव के शिवकरन चौरान (18) तालाब में गहरे पानी में चला गया। जिससे वह पानी में डूब गया। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद शिवकरन को तालाब से निकाला जा सका। परिजन उसे सीएचसी रामनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवकरन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि तालाब में जलकुंभी में फंस जाने से शिवकरन डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फाइल फोटो शिवकरन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें