फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टाटा मैजिक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छिबैया गांव के पास मंगलवार की शाम टाटा मैजिक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ युवक लघुशंका करने के बाद बाइक पर बैठ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

झूंसी थाना क्षेत्र के मुरारपुर पट्टी गांव निवासी नितिन कुमार उर्फ राज यादव पुत्र दशरथ छिबैया गांव के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा था। उसके बाद वह जैसे ही अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पहले पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें