थाना अंतर्गत मलाक चौधरी गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चौधरी गांव के रहने वाला विनोद कुमार पटेल (26) घर से निकल कर प्रयागराज- प्रतापगढ़ मार्ग पार करते हुए होली मिलने दोस्त के पास जा रहा था। इस दौरान भदरी गांव के रहने वाले बाइक सवार अमित यादव ने बाइक से टक्कर हो गई। विनोद कुमार पटेल की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अमित यादव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल अमित यादव को इलाज के लिए शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। विनोद कुमार पटेल खेती किसानी के साथ ट्रैक्टर चलाता था। विनोद कुमार की एक बेटी है।