फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
सदर तहसील में पानी की टंकी पर आत्म हत्या करने के लिए चढ़े युवक राजेश को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जान देने की नीयत से बुधवार को युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। जानकारी होने पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह समझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज निवासी राजेश गुप्ता का आरोप है कि उसके परिजन उसे परेशान करते हैं। आए दिन उसे मारते पीटते हैं। जिससे वह हमेशा परेशान रहता है। परिजनों की प्रताडना से तंग आकर बुधवार को वह सदर तहसील के समीप स्थित पानी की टंकी पर जान देने की नीयत से चढ़ गया। युवक को पानी की टंकी पर चढ़ा देख लोग उसे समझाने लगे। उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद भी वह नीचे उतरने का तैयार नहीं हुआ। जानकारी होने पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। उसे समझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस ने परिजनों का समझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें