फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: निर्माणाधीन छत गिरने से मजदूर की गई जान

Wed, 15 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज स्थित दानियालपुर (जहीदपुर) में निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग का पाया टूट गया, जिससे छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मजदूर गुलशन पाल (25) की मौत हो गई, जबकि मुकेश (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना अंतर्गत खनऊ का पूरा, बरना गांव निवासी शमशाद अली दानियालपुर में मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग का पाया टूट गया। देखते ही देखते निर्माणाधीन छत ढह गई। इस दौरान ढलाई कर रहे दो मजदूर गुलशन पाल (25) व मुकेश (22) मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन मलबा भारी होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय से जेसीबी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलशन पाल निवासी रंभा का पूरा, थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ को बाहर निकाला गया।
उसे सीएचसी कौड़िहार भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबे में फंसे दूसरे मजदूर मुकेश निवासी धीमी थाना हथिगवां को निकालने का अभियान जारी रहा। लगभग दो घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मनीष राय व इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग

लालगोालगंज में हुए हादसे के बाद मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें