फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जन्माष्टमी की खरीदारी करने गई महिला से सरेशाम छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में बाबा चौराहे के पास जन्माष्टमी की खरीदारी करने गई महिला से सरेशाम छेड़छाड़ की गई। पहले शोहदे ने बाइक कार के आगे लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। विरोध पर अपशब्द भी कहे। शोरगुल सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा भी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही लेकिन पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन

घटना रात 9:30 बजे के करीब हुई। 35 वर्षीय एक महिला अपनी बेटी के साथ कार से जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करने जा रही थीं। अचानक बाइकसवार युवक आया और कार के साथ-साथ चलने लगा। अश्लील इशारे किए। इसके बाद बाइक कार के आगे लगाकर रास्ता रोकने का भी प्रयास किया। उसे नजरअंदाज करते हुए महिला सैनिक स्वीट के सामने सड़क पार लगी जन्माष्टमी साज-सज्जा के सामान की दुकान पर पहुंची तो शोहदा वहां भी पहुंच गया।
महिला ने विरोध किया तो अपशब्द कहना शुरू कर दिया। कहने लगा कि जिसे बुलाना है बुला लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए और फिर उन्हीं में से एक व्यक्ति ने शोहदे को जमकर पीटा। इसके बाद शोहदा स्थानीय लोगों व महिला को धमकी देते हुए चला गया। घटना दौरान महिला की बेटी ने आरोपी व उसकी बाइक का मोबाइल से वीडियो भी बनाया। तमाशबीनों की भीड़ के चलते मौके पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। हालांकि, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया। इंस्पेक्टर कैंट सुनील कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें