फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली गिरने से आम के बाग की रखवाली कर रही महिला की मौत

Thu, 30 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी मृतक कुसुम देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से आम की बगिया की रखवाली कर रही महिला की मौत हो गई। फूलपुर के कोड़ापुर गांव निवासी कुसुम देवी (50) पत्नी ज्ञानचंद्र बुधवार को बाग की रखवाली करने गई थीं। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते बरसात होने लगी। इसी दौरान बिजली गिरने से कुसुम देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें