फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने कूदकर महिला ने दी जान

Mon, 14 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगोपालगंज। स्थानीय कस्बा स्थित पश्चिमी रेलवे फाटक के आगे पिलर नंबर 18 के पास एक महिला ने रविवार भोर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दिया। महिला तलाकशुदा थी और वह कई वर्षों से मायके में रहती थी। परिजनों के अनुसार महिला का मांसिक संतुलन ठीक ने था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगोपालगंज कस्बा के निन्दूरा गांव निवासी आसिया बानो (60) पुत्री स्व. अब्दुल बारी का विवाह के कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपने मायके में ही रहती थी। त्रिवेण एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार जब गाड़ी प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी भोर में करीब चार बजे महिला ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार शुक्ल एवं विपिन कुमार पाल मौके पर पहुंच गए। लाश को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराई गई।
शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने के बाद घर वाले आ गए। पीड़ित भाई मो. आलम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आसिया तलाकशुदा थी। विगत कई वर्षों से उनका मांसिक संतुलन ठीक नहीं था। महिला के पास से पुलिस को एक टाफी का डब्बा जिसमें कुछ सिक्के और कपड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें