फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रेमी संग मिलकर महिला ने ही रचा झूठा लूट का ढोंग, कॉल डिटेल्स से खुली पोल

विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में महिला और उसका प्रेमी।
विज्ञापन
चार दिन पहले फूलपुर में हुई लाखों की ज्वैलरी लूट मामले का पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। महिला के कब्जे से ज्वैलरी पुलिस ने बरामद करते हुए उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वीरकाजी गांव की रहने वाली आफरीन फातिमा पत्नी सैयद मो. शाहिद ने 22 सितंबर को पुलिस को अपने साथ हुई लूट की घटना की तहरीर देते हुए बताया था कि रात लगभग 11:30 बजे उसके घर में दो नकाबपोश बदमाशों घुस आए। चाकू की नोक पर बंधक बनाकर ज्वैलरी की लूट की गई है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मामले के खुलासे के लिए डीसीपी गंगानगर ने पुलिस टीमों का गठन किया। एसओजी प्रभारी सुख चैन तिवारी के साथ ही सर्विलांस और पुलिस की टीम लग गई। जांच में पता चला की लूट की वारदात फर्जी है।
पुलिस ने फातिमा की कॉल डिटेल्स निकाली तो कहानी साफ होने लगी। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा ने ही अपने प्रेमी शाहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम निवासी उसमापुर बलीपुर थाना उतरांव प्रयागराज के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। दोनों ने यह तय किया था कि ज्वैलरी को छुपा लेंगे और जब पूरा मामला शांत हो जाएगा तो उसका बाद में उपयोग करेंगे। एसीपी विवेक यादव के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फर्जी साक्ष्य बनाने और झूठी सूचना देने की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


दूसरी शादी रचाने के लिए आफरीन ने रची थी झूठी कहानी

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा और उसके प्रेमी शहनवाज के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से भाग कर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने लाखों की ज्वैलरी लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद ज्वैलरी छुपा कर पुलिस को लूट की झूठी कहानी बताई।

फूलपुर कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में महिला और उसका प्रेमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें