फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली के तार से टकराकर फसल लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगी आग

Sat, 18 Apr 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना क्षेत्र के महेवा गांव में खेत में झूल रहे बिजली तार से टकराकर फसल लदे ट्रैक्टर ट्राली में
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बीते 15 दिनों में कई जगहों पर बिजली से आगजनी की घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर में क्षेत्र के महेवा गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र स्व़ ब्रिज बली गेहूं की फसल की मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं का गट्ठर लादकर क्यौटान बारी में बने खलिहान ले जा रहे थे। इसी बीच खेत के ऊपर से गुजरी बिजली के तार में गेहूं का गट्ठर टकराने से अचानक आग लग गई। जिसे देख चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान विनय कुमार सिंह ने बताया फायर ब्रिगेड टीम को फोन पर संपर्क किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद कई बार करछना थाना प्रभारी के फोन पर संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक फसल राख हो चुकी थी।
ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया खेत में झूल रहे तार ठीक करने के लिए कई बार विभागीय कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। वहीं हथसरा ताला ग्राम सभा में शुक्रवार देर शाम ग्रामीण अनिल कुमार शुक्ला के घर में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी डायल 112 के साथ फायर ब्रिगेड को देते हुए ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते घर में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। ग्राम प्रधान शिव गणेश पटेल ने बताया कि मामले को लेकर लेखपाल को भी जानकारी दे दी गई है।

करछना क्षेत्र के महेवा गांव में खेत में झूल रहे बिजली तार से टकराकर फसल लदे ट्रैक्टर ट्राली में

करछना क्षेत्र के महेवा गांव में खेत में झूल रहे बिजली तार से टकराकर फसल लदे ट्रैक्टर ट्राली में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें