क्षेत्र पंचायत कौड़िहार के विकास कार्यों को गति देने के डीएम की ओर से तीन सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया। सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के जेल में निरुद्ध होने से बीते साढ़े चार साल से क्षेत्र पंचायत का विकास कार्य बाधित है। इसको लेकर लंबे समय से चली आ रही कवायद को विराम लग गया।
सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के लंबे समय से जेल में होने से क्षेत्र पंचायत का विकास प्रभावित है। इस गतिरोध को समाप्त करने करने के लिए 11 मई को जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ के द्वारा ब्लॉक कार्यालय कौड़िहार पर बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में 48 बीडीसी सदस्यों में से 44 उपस्थित रहे जिससे बीडीसी सदस्य सुभाष पटेल, राकेश यादव व धर्मेंद्र कुमार ने समिति गठन के लिए अलग-अलग प्रस्ताव रखे। सदस्यों के बीच असहमति के चलते प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी, संबंध में एसडीम तथा बीडीओ प्रेषित आख्या को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा तीन सदस्यीय कमेटी में बीडीसी सदस्य सुभाष पटेल, राकेश यादव तथा धर्मेंद्र विश्वकर्मा को शामिल कर लिया।