फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाले के तेज बहाव में डूबा दसवीं का छात्र, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के जनवार गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे पानी भरे नाले में गिरने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर नाले के पास गए और बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनवार गांव के प्रवेश कुमार हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा रौनक (15) मंगलवार की सुबह साथियों संग शौच के लिए गांव के किनारे नाले के पास गया था। बताया जाता है कि रौनक का पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह कुछ दूर बहने के बाद डूब गया। शोर सुन आसपास के लोग पहुंचे और रौनक को बाहर निकाला। फिर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर मौके पर बदहवास हालात में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां कविता रोते-रोते बेसुध हो गईं। कविता को तीन बेटियां और एक बेटा रौनक था। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा गया है। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें