फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्नान कर रहा किशोर नहर में बहा

विज्ञापन
मऊआइमा। फाइल फोटो
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के बसावन का पूरा निवासी मंजेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार बृहस्पतिवार सुबह गांव से गुजरी नहर में स्नान कर रहा था। बहाव तेज होने के कारण वह बहने लगा। जानकारी होने पर परिवार व गांव वाले उसे खोजने निकले। शुक्रवार सुबह पता चला कि आयुष का शव प्रतापगढ़ सीमा क्षेत्र में नाले में फंसा हुआ है। जानकारी पर परिवार वाले रोते-बिलखते पहुंचे और शव लेकर घर आ गए। शुक्रवार शाम बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें