फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में रविवार को इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। वहीं, घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उक्त गांव के अर्जुन यादव का बेटा अश्वनी यादव (23) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। सुबह के वक्त घर पर इन्वर्टर की साफ सफाई करने के बाद प्लग लग रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर में घरवालों ने उसे जमीन पर गिरा हुआ देखा तो चीखने-चिल्लाने लगे।
शोर-शराबा सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पिता अर्जुन यादव खेती-किसानी करते हैं। उनके तीन बेटों में अश्वनी सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें