बरौत। हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। भीटी की ओर से आ रहा एक टेंपो तेज गति से बरौत चौराहे की रफ पहुंचा। तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक गौतम पुत्र रामनरेश निवासी बरौत को सीएचसी ऊपरदहां पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा सड़क से वाहन हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।