प्रयागराज। आनंद विहार के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 05129 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष ट्रेन मऊ से 19 जून को चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर रात 8:35 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर होते हुए सुबह पौने छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए फेरे प्रयागराज।
यात्रियों की सुविधा के लिए सूरत के उधना-मधुबनी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। ट्रेन नंबर 09045 उधना-मधुबनी हर रविवार को पांच जुलाई तक और वापसी में मधुबनी से हर सोमवार को छह जुलाई तक चलेगी। ब्यूरो