फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दुकानदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव के एक दुकानदार ने मंगलवार भोर में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बहु के इलाज में आठ रुपये खर्च होने के बाद से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसके बाद दुकानदार ने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
विज्ञापन

चंपतपुर गांव निवासी रंगलाल प्रजापति (55) गांव में ही चाय, पान की दुकान चलाते थे। मंगलवार भोर में रंगलाल ने दुकान के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा तो दरवाजा खुला था। वहीं, जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
बताया जा रहा कि रंगलाल के बड़ी बहु रजनी प्रजापति पत्नी नरेंद्र प्रजापति साल भर से बीमार थी। आंत का ऑपरेशन कराने के बाद भी उसका इलाज चल रहा था। इसमें आठ लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए ते। जिसके बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगे। इसके चलते रंगलाल मानसिक अवसाद में चले गए थे और मंगलवार को खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मृतक रंगलाल प्रजापति के दोनों बेटे नरेंद्र और रवि मजदूरी करते हैं। तीन बेटियां हैं, जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। पत्नी सीता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें