फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चलती वॉशिंग मशीन में लगी आग, छत तक पहुंचीं लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मैलहन गांव में एक घर में शुक्रवार दोपहर चलती वाॅशिंग मशीन में अचानक आग पकड़ने से हड़कंप मच गया। तेज उठती लपटें कच्चे मकान की छत तक जा पहुंचीं। हालांकि, समय रहते ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मैलहन गांव के मौलवी अब्दुल कुद्दूस खान के घर पर वाॅशिंग मशीन चल रही थी। घर वाले काम में व्यस्त थे। दोपहर करीब तीन बजे मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनट में लपटें इतनी तेज हो गईं कि कच्चे मकान की छत तक पहुंचने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर भागकर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों के मुताबिक, घर सुरक्षित रहा और केवल वाॅशिंग मशीन व कुछ कपड़े जलकर नष्ट हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें