एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में हुई लूट की वारदात में वांछित 25 हजार के इनामी सत्यम तिवारी को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार सत्यम प्रतापगढ़ के बछवल लालगंज का रहने वाला है, जिसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया है। वह जनवरी में रानीगंज कैथोला हाईवे पर स्थित कृष्णा आइस मिल में हुई लूट में वांछित था। मामले में उसके चार साथी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि वह व विशाल निवासी छिबइया रायपुर, लालगंज फरार हो गए थे। विशाल के बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे सका।