फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में सेवानिवृत्त सिपाही सहित एक नामजद आरोपी हिरासत में

Fri, 19 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के ग्राम जददोपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की हत्या में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में संदिग्ध सेवानिवृत्त सिपाही को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, हिस्ट्रीशीटर की हत्या क्यों और किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मामले में एक सीसीटीवी फुटजे सामने आया है जिसमें ददौली नहर स्थित एक पान की दुकान पर पान लते हुए अफसार कैद है। इसमें दो संदिग्ध भी कैद है, पुलिस इन दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश में छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक हिस्ट्रीशीटर अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था।
बीते मंगलवाल शाम को वह ददौली में रिपेयरिंग हो रही अपनी चार पहिया वाहन को देखने गया था। इस दौरान उसकी गांव के परिचित रिटायर्ड सिपाही से मुलाकात हो गई। जहां चाय नाश्ते के बाद रिटायर्ड सिपाही अपनी बाइक तथा अफसार अपनी बुलेट से चल दिए। इसी बीच कंचनपुर के पास अफसार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी सेवानृवित्त सिपाही ने ही दी थी।
विज्ञापन

जब अफसार के परिजन कंचनपुर पहुंचे तो उसकी बुलेट खड़ी थी लेकिन वह वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद सड़क के निकट झाड़ी में उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो कारतूस बरामद की थी। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी वाजिद अली उर्फ बचऊ को गिरफ्तार किया है। साथ ही सेवानिवृत्त सिपाही मोहम्मद वसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक की पत्नी शकीला बानो ने आशिक उर्फ दुर्रानी, मंसूर उर्फ झल्लू, वाजिद अली उर्फ बचऊ, अतीक, अकबर निवासी सुल्तानपुर खास गुलफाम निवासी मरखामऊ और दो बाइक पर चार पेशावर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें