फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मार-पीटकर घर से भगाने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। हसनपुर मय चक मंसूर निवासी मोहम्मद हनीफ की पुत्री अलकमा बानो की शादी मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकभान पुर उर्फ चकिया निवासी अफजल अहमद के साथ 2022 में हुई थी। आरोप है तभी से अफजल अहमद और उसके परिवार के लोग अलकमा बानो को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मामले में अलकमा की तहरीर पर बहरिया पुलिस पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें