नैनी। केंद्रीय विद्यालय नैनी में हिंदी राजभाषा कार्यशाला में कथाकार अमरकांत का जन्मशती समारोह मनाया गया। बतौर मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्त्री अध्ययन विभाग की सहआचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिया पाठक ने कहा कि डिप्टी कलेक्टरी मध्यवर्गीय समाज की हताशा और महत्वाकांक्षा को पूरी तरह से उभारकर समाज के सामने जो चित्र बनाती है उस चित्र के दर्पण में व्यक्ति अपना चेहरा साफ साफ देख सकता है।
वहीं, डॉ. सम्पूर्णानंद मिश्र ने कहा कि अमरकांत को आजादी के बाद जिन कहानीकारों ने अपनी कहानियों से और विभिन्न पात्रों के माध्यम से समाज की परेशानियों और मध्यवर्ग की हताशा और उनकी मनोस्थितियों को उद्घाटित किया, उसमें अमरकांत जी सबसे सफल रहे।
स्नातकोत्तर शिक्षक सुशील कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्राचार्य सुनील कुमार, नीतू पांडेय, सत्यजीत, मुकुल झा, विनोद यादव, अमर यादव, रामघर भरन आदि मौजूद रहे। संवाद