फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बगीचे में सो रहे पिता-पुत्री को पिकअप ने रौंदा, अन्य तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना के रामपुर पिपरांव मार्ग स्थित एक बगीचे में सोमवार रात करीब 12 बजे सो रहे परिवार को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन

उनका एसआरएन में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा जज्जीपुर गांव निवासी जयनाथ पुत्र कैलाश नाथ अपने परिवार के साथ रामपुर क्षेत्र में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। परिवार सहित सोमवार की रात रामपुर गांव के सेहर अस्पताल के पीछे बगीचे में सो रहे थे। रात में बगीचे से जा रहे पिकअप ने परिवार के लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन


मौके पर बिरजू (27) पुत्र मौसम नाथ व उसकी पुत्री दिपासना (7) की मौत हो गई। वहीं, सरदीप नाथ पुत्र जयनाथ, आफिसर पुत्र कैलाश नाथ और उसकी पत्नी सपना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गे। जानकारी पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने बिरजू और दिपासना को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के चाचा मलखान ने बताया कि सभी रामपुर गांव में कबाड़ बीनने का काम करते है। वह बगीचे में झोपड़ी बनाकर रहते थे।
मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी छोटी बेटी काली डेढ़ साल की है। बताया कि दोनों का गांव में ही देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक आठ माह पहले घर में आयोजित एक शादी समारोह में आया था। इसके बाद से वह रामपुर में ही रह रहा था।

मामले में एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पिकअप आते-जाते दिखी है। उसकी पहचान कर चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें