बहरिया क्षेत्र के कहली-कुशहरा गांव की पटेल बस्ती को जोड़ने वाला एक किलोमीटर लंबा कच्चा संपर्क मार्ग बदहाल है। इससे करीब दो हजार लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रास्ते पर पानी जमा होने और ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्कूली बच्चों को फिसलकर गिरने का डर रहता है, जिससे अभिभावक भी चिंतित हैं। दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में दिक्कतें आती हैं। श्याम बहादुर पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की बदहाली से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों में इस मार्ग की अनदेखी को लेकर नाराजगी है। राम अवतार गुप्ता और सुखदेव यादव जैसे ग्रामीणों ने पक्की सड़क बनाने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान की गुहार लगाई है।