फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मामा के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की बुधवार रात केंद्रीय कारागार नैनी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना में मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अभी तीन दिन पहले ही बीते सोमवार को उक्त स्थान पर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह ग्राम पंचायत के हुलका कस्बा निवासी अमन शुक्ला (26) पुत्र अखिलेश कुमार शुक्ला बुधवार शाम अपने मामा राजेश त्रिपाठी निवासी संगम विहार कॉलोनी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनी गया था। बुधवार देर रात दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
जैसे ही वे केंद्रीय कारागार नैनी गेट के सामने से पहुंचे कि ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अमन शुक्ला व उसके मामा राजेश घायल हो गए। अमन को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राजेश का नैनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक अमन शुक्ला दो भाइयों में बड़ा था। वह कोलकाता में काम करता था। कुछ दिनों पहले वहां से काम छोड़कर वह घर आया था। उसके पिता खेती करते हैं।
दरअसल, घटना जिस स्थान पर हुई है, वहीं पर बीते सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी लोगों ने जेल रोड चौकी के सामने से डिवाइडर हटाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक चौकी के सामने से डिवाइडर नहीं हटाया जा सका है।
डिवाइडर बंद होने से हो रही दुर्घटना
पार्षद रणविजय सिंह ने बताया कि माघ मेला से पहले सड़क में बने डिवाइडर के कट को बंद कर दिया गया था। इसके कारण लोग गलत दिशा से होकर गुजर रहे है। जिससे जाम की समस्या के साथ दुर्घटनाएं हो रही है। चौराहों पर डिवाडर बंद करने व उसके कट को छोटा किए जाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें