फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिकायतों का ढेर... समाधान रत्ती भर

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शिकायतों से भरा रहा। इस दौरान 616 शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन मौके पर केवल चार मामलों का ही निस्तारण हो सका। वहीं, डीएम के न आने पर फरियादियों को मायूस होना पड़ा। रत्ती भर निस्तारण से लोग उदास दिखे।
विज्ञापन

डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम नजूल संजय कुमार पांडेय ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस्माइलगंज निवासी एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल सोनी ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं पर संबंधित विभाग केवल खानापूरी कर रहे हैं। शिवचरन ने तहसीलदार न्यायालय से संबंधित पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र से आए राधेश्याम पटेल, शिव शंकर शर्मा, श्याम विश्वकर्मा का कहना है कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें