मंसूराबाद।
बरीबोझ में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास नागेंद्र जी महराज ने मां की महिमा का वर्णन किया। साथ ही कैकेयी प्रसंग का वर्णन भी किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए स्वयं का सुख त्यागने वाली मां अद्भुत और अद्वितीय है। मां का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सचिन गोस्वामी, जय प्रकाश मौर्य, अच्छत तिवारी, प्रशांत केसरवानी, डॉ राजू मौर्य समेत भक्तगण मौजूद रहे।