फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार सवार ने किराने की दुकान पर बोला धावा

Tue, 25 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
झूंसी के हबीबपुर गांव में किराने की इसी दुकान में लोहे की दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर दाखिल हुए
विज्ञापन
झूंसी। थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार रात कार सवार चोरों ने किराने की दुकान पर धावा बोल दिया। वे दुकान के दरवाजे में लगे ताले को काटकर भीतर घुसे। इसके बाद नकदी समेत लाखों के गल्ला लादकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और तफ्तीश की। तहरीर दिए जाने के बावजूद देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। थाना क्षेत्र के मालवा खुर्द गांव निवासी भूपेंद्र यादव ने हबीबपुर में किराने की दुकान खोल रखी है। वह डेयरी का भी संचालन करते हैं। रविवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच शातिर चोर कार से पहुंचे और लोहे के दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद दुकान के भीतर रखा 50 हजार रुपये नकद, एक बोरी दाल, बेसन, 40 पैकेट सरसों का तेल, तीन बैटरी इनवर्टर, मैदा, सूजी आदि लादकर फरार हो गए। चोरों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

झूंसी के हबीबपुर गांव में किराने की इसी दुकान में लोहे की दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर दाखिल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें