फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के नाम पर किशोरी को ले गया गुजरात, रहने को ठिकाना नहीं मिला तो गला घोंटकर मार डाला

Tue, 20 Oct 2020 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा में प्यार के नाम पर धोखे से गुजरात ले जाकर नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया। किशोरी की हत्या के बाद शव झाडिय़ों में फेंककर आरोपी प्रेमी घर भाग आया। गुजरात पुलिस से हत्या की सूचना मिलने पर मेेजा पुलिस ने आरोपी को पकडक़र पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मांडा के खुरमा गांव निवासी रामदास की बेटी मौसम(17) मेजा के नेवरिया गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी। 27 सितंबर की शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवारवालों ने गांव के ही विजयशंकर पर किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गुजरात में निजी कंपनी में काम करने वाला आरोपी उनकी बेटी पर बुरी नीयत रखता था।  अफसरों के मुताबिक, तलाश में जुटी पुलिस को 15 अक्तूबर को लापता किशोरी का शव गुजरात के वलसाड स्थित वापी में मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

टीम परिजनों को लेकर पहुंची तो पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। उधर जांच में पता चला कि आरोपी गुजरात स्थित कंपनी से भी काफी दिनों से गायब है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी विजयशंकर को मेजा क्षेत्र से ही तब पकड़ा गया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने ही किशोरी की हत्या की और फिर शव फेंककर भाग आया। 

प्रेमिका नहीं मान रही थी बात, इसलिए मार डाला

पुलिस अफसरों के मुताबिक, पूछताछ मेें आरोपी ने बताया है कि वह किशोरी को लेकर गुजरात गया लेकिन वहां आईडी न होने के चलते उन्हें रहने की जगह नहीं मिली। इसी दौरान खुद पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी पर वह बौखला गया। बचने के लिए उसने किशोरी से वापस घर लौटने को कहा लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुई। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें