फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार माह में दोगुना रकम देने का झांसा देकर लाखों की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केटिंग ग्रुप कंपनी बनाकर चार माह में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डीसीपी गंगानगर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर सोरांव पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थरवई थाना अंतर्गत इस्माइलगंज निवासी महेश कुमार यादव की दो वर्ष पहले सोरांव थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी सूर्य कुमार मौर्य से मुलाकात हुई। सूर्य कुमार ने शेयर मार्केटिंग कंपनी चलाने की जानकारी देते हुए बताया कि 120 दिन में रकम दोगुनी हो जाएगी। प्रलोभन में आकर महेश ने अपना एवं अपने भाई का करीब 20 लाख रुपए से अधिक का इन्वेस्ट कर दिया। कुछ माह बाद महेश ने अपना पैसा मांगा तो सूर्य कुमार मौर्य ने हीलाहवाली की।
भुक्तभोगी महेश कुमार यादव परेशान होकर डीसीपी गंगानगर से मिलकर साक्ष्य के साथ शिकायत की। उनके आदेश पर सोरांव पुलिस आरोपी सूर्य कुमार मौर्य, विकास पटेल, शिवलोचन मौर्य समेत कंपनी के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें