prayagraj news : सरस्वती हार्ट केयर परिसर में एबुंलेंस की चपेट में आए युवक के परिजनों ने जाकर हंगामा किया। इस दौरान मामले को पुलिस ने समझाबुझा कर खत्म कराया।
- फोटो : prayagraj
यहां डाक्टरों ने तुरंत बीएचयू ले जाने को कहा। उन्होंने बताया कि हालत बहुत खराब है। पैर काटने की नौबत आ गई है। इतना सुनते ही घर वाले भड़क गए। कुछ देर में भदोही से तमाम लोग आ गए। सरस्वती हार्ट केयर में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। घर वाले आर्थिक मदद मांग रहे थे। उनका कहना था दिनेश के इलाज में जितना खर्च को वह अस्पताल दे। काफी देर तक विवाद होता। बाद में निर्मला देवी की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है। जैसा निष्कर्ष निकलेगा, उसी के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने सरस्वती हार्ट केयर में एंबुलेंस से एक युवक का पैर कटने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। युवक के परिवार वालों को आर्थिक मदद भी दी जाय। अमरेंद्र के साथ ही बार काउंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधक को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।