जार्जटाउन में झूंसी निवासी छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया है कि कोचिंग में पढ़ने के दौरान उसकी मुलाकात अल्लापुर में किराये के कमरे में रहने वाले राजकुमार से हुई। धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ा और फिर दोनों करीब आ गए। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार आरोपी ने अपने कमरे में ले जाकर उससे न सिर्फ दुष्कर्म बल्कि अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों कोचिंग में साथ पढ़ते थे और घटना पिछले साल अप्रैल से 14 मार्च 2020 तक की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।