फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जीप की टक्कर से स्नानार्थियों से भरा टेपों पलटा, आठ घायल

Fri, 23 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर मेजा के कोटहा गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम को स्नानार्थियों से भरा टैंपो और जीप में हुई टक्कर में चालक सहित आठ स्नानार्थी घायल हो गए। स्नानार्थी मांडा के कूदर गांव से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने टैंपो में फंसे घायलों को स्थानीय एक अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान टेपों पलट गया।
विज्ञापन

मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव से टेपों बुक करके 12 स्नानार्थी संगम स्नान करने जा रहे थे। वे जैसे ही हाईवे पर मेजा के कोटहा गांव के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रही जीप अनियंत्रित होकर टेपों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेपों पलट गई। वहीं जीप खेत में चली गई।
इस दौरान टेपों चालक जगदीश (40) निवासी कूदर, रामअधीर (45) निवासी झरवनिया बरौंधा मांडा, रमाकांत (27) निवासी कूदर, बबुआन (12) निवासी कूदर, त्रिवेणी प्रसाद (55) निवासी कूदर, प्रभावती (50) निवासी कूदर, सुखनी (50) निवासी कूदर, रामसागर (50) निवासी झरवनिया शामिल हैं। वहीं टैंपो में सवार उर्मिला (50), गीता (45), रामकली (45), सावित्री (47) बाल-बाल बच गए। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें