फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वर्चस्व के लिए छात्रों के एक गुट ने दिनदहाड़े पटके बम

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरम लेबर चौराहे के पास शनिवार को छात्रों के एक गुट ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। बमबाजी वर्चस्व के लिए की गई। पुलिस को वीडियो व सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिससे पता चला है कि घटना में सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल के छात्र भी शामिल थे। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग शांतिपुरम नंद स्वीट हाउस के पीछे स्थित कैफे में बैठे थे। किसी बात को लेकर यहां छात्रों के दो गुटों में विवाद होने लगा। दुकानदार ने उन्हें समझाकर कैफे से बाहर भेजा तो दुकान के बाहर दोबारा दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद एक पक्ष से चार युवक आए और एक के बाद एक चार बम फोड़कर दहशत फैला दी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
जिस जगह यह घटना हुई वहीं पास में एक कोचिंग व डिजिटल लाइब्रेरी भी है। घटना से कोचिंग व लाइ्ब्रेरी में मौजूद छात्र-छात्राएं भी दहशत में आ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो बम भी बरामद किए। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें