फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्राचीन कुशगढ़ धाम में प्रभु श्री राम दरबार की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 24 Apr 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्राचीन कुशगढ़ धाम में प्रभु श्री राम दरबार की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा , जय श्री राम के हुए उद - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्राचीन कुशगढ़ धाम श्री शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के तहत नवनिर्मित मंदिर में पांच दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार के दिन श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य और मनकामेश्वर मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्री श्री धरानंद महाराज की ओर से प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहीं मौजूद भक्त लोगों की ओर से जय श्री राम के उद्घोष भी हुए।इसके पूर्व में पुरोहित पं चिंतामणि शुक्ल की देखरेख में और आचार्य पं हेमंत शुक्ल, पं आनंद प्रसाद मिश्र, पं सुरेंद्र तिवारी,पं अंकित मिश्र, पं प्रमोद मिश्र, पं भूपेश शुक्ल की मौजूदगी में अनुष्ठान के मुख्य यजमान मिश्रीलाल केसरी की ओर से वैदिक मंत्रोचार के साथ वेदी पूजन किया गया।
विज्ञापन

सायंकालीन में मुंबई के राधे राधे ग्रुप के गायक संगीतज्ञ कलाकार सूर्य प्रकाश दुबे सहित अन्य साथियों की ओर से भजन संध्या की प्रस्तुतियां हुई। जिसमें लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम के संयोजक व व्यवस्थापक धर्म प्रकाश केसरी,ओमप्रकाश केसरी, जयप्रकाश केसरी ,कुलदीप कुमार केसरी, संदीप केसरी ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार को अनुष्ठान के निमित्त लक्ष्मी नारायण पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें