दारागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माघ मेला में स्नान के दौरान एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम निरौधा, पोस्ट बढ़हा निवासी कृष्णमूर्ति मिश्र की 22 वर्षीय पुत्री कोमल मिश्रा शनिवार को अपने भाई-बहन के साथ संगम नोज पर स्नान करने आई थी। स्नान के दौरान वह परिजनों से बिछड़ गई और इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी तलाश के बाद परिजनों ने दारागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।