फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्त से 96,500 की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी के नाम का इस्तेमाल कर 96,500 रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। फर्नीचर बेचने के नाम पर उनके दोस्त से रकम ले ली। वहीं दूसरे मामले में पीड़ित का मोबाइल रास्ते में गिर जाने के बाद करीब एक लाख रुपये की निकाल लिए गए।
विज्ञापन


एलनगंज निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसपी आशुतोष द्विवेदी उनके सीनियर हैं। एक दिन उनके फेसबुक अकाउंट से फर्नीचर खरीदने के संबंध में एक मैसेज आया। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया। उक्त नंबर पर बात करने पर मोबाइल धारक ने अपना नाम संतोष कुमार व खुद को सीआरपीएफ का ऑफिसर बताया।
इसके बाद उनसे फर्नीचर के नाम पर यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में 96,500 ले लिए। पेमेंट करने के बाद उन्होंने अपने सीनियर से बात की तो पता चला कि उन्होंने कोई मैसेज नहीं किया है। तब उन्हें जानकारी हुई कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन

रास्ते में गिरा पुलिसकर्मी का मोबाइल, अकाउंट से उड़ गए एक लाख

दूसरी एफआईआर पुलिस लाइन में तैनात अरविंद कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि उनका मोबाइल 15 जुलाई को रास्ते में गिर गया था। मोबाइल में मौजूद यूपीआई एप और अकाउंट की जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर थाने में प्राथमिकी दी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें