फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फलों से सजा दरबार, हनुमान जी की जय-जयकार

विज्ञापन
जेष्ठ माह के बडे़ मंगलवार कोसंगम तट ​स्थित बडे़ हनुमान मंदिरमें भगवान के दर्शन को लाइन मे - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर श्री बड़े हनुमान मंदिर में भोर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन को पहुंचने लगे। इस दौरान भक्तों के जयकारे त्रिवेणी तट गूंज उठा। इस मौके पर लेटे हुए बजरंगबली का डेढ़ क्विंटल आम, ढाई क्विंटल सेब, एक क्विंटल संतरा, एक क्विंटल अनार, 50 दर्जन केले व सुगंधित फूलों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

बाघंबरी मठ व बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरि ने महाआरती की। इसके साथ ही सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। सुबह मंगला बेला में भगवान का अभिषेक और विशेष आरती की गई।
महंत बलबीर गिरि ने बताया कि बड़े मंगल पर पूजन का विशेष महत्व है। शहर के अन्य प्रमुख हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया।
विज्ञापन

पंडित अखिलेश शुक्ल के निर्देशन में पूजन हुआ। ललिता देवी मंदिर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पंडित शिवमूरत मिश्र ने आरती की। उमेश मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, राममूरत मिश्र, सुमित श्रीवास्तव और हरिमोहन वर्मा की मंडली ने सुंदरकांड पाठ किया।
विज्ञापन

कल्याणी देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में पं. श्यामजी पाठक ने विशेष शृंगार व आरती कराई। इस दौरान शहर में कई जगहों पर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें