कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन क्षेत्र के हाशिमपुर मुहल्ला निवासी रूप कुमार भारतीय (43) एवं बीना देवी (40) फाफामऊ क्षेत्र में आए थे। बुधवार को दोनों करीब ग्यारह बजे रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। फाफामऊ गंगा पुल के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर में मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फाफामऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने फोन से उनके घर पर सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां रात में ही इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना पहुंचे ही उनके घर में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।