उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक आवासीय चिकित्याधिकारी के 15 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें नौ पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति व एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है।
इन पदों पर भर्ती के लिए 19, 20 व 21 मार्च को इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के लिए कुल 51 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 50 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। आयोग के उपसचिव डीपी पाल के अनुसार चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में अलका शिशौदिया, वैशाली जांगिड, आयुषी कनौजिया, उर्वशी द्विवेदी, अंकिता पाठक, हेरा खान, शिखा सिंह, मोनिता सिंह, प्रियंका शर्मा, दिव्या यादव, अनुपम चौधरी, खुशबू गुप्ता, कृतिका शर्मा, नेहा स्वरूप, आदित्य कुमार दिवाकर शामिल हैं।