फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर कार और सिलिंडर लदे ट्रक में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सोमवार की दोपहर ट्रक और कार की भिड़ंत से अफरातफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि सही समय पर कार की ड्राइविंग और उसके बगल की सीट का एयर बैलून खुल गया जिससे दोनों युवकों की जान बचा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पीडीए की त्रिवेणीपुरम गेट के ठीक सामने सोमवार की दोपहर अंदावा की ओर से आ रही कार की गैस प्लांट से सिलिंडर लादकर निकल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। गनीमत थी कि सही समय पर कार का एयर बैलून खुल गया और दोनों युवकों की जान बच बई। संदीप सिंह निवासी सराय स्वामी थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ सफेद रंग की कार से अंदावा जा रहे थे। कार में उनके साथ सौरभ सिंह निवासी सिकौड़ा थाना सरायमीर आजमगढ़ भी सवार था।
दोनों युवकों को कार के अगले हिस्से में फंसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। हादसे में संदीप और सौरभ घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें