दुकान की साफ-सफाई करने के बाद रविवार शाम को कूड़ा फेंकने के लिए सड़क पार कर रहे व्यापारी ऋषभ जैन (35) को कार ने टक्कर मार दी। जिससे व्यापारी 10 फिट तक उछल कर दूर जा गिरा। हादसे में व्यापारी को गंभीर चोट आ गई है। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, कोंहड़ार पुलिस समझौते की बात करने लगी। इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे। वहीं घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।