फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकोत्सव में हर्षफायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली

Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में बुधवार को तिलकोत्सव के दौरान पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रहे दूल्हे के भाई की हरकत से एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस तक को जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन



बारा थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में रमाशंकर तिवारी के बड़े बेटे योगेश तिवारी का  01 मई को तिलकोत्सव था। तिलक कौंधियारा के बारी बजहिया गांव के प्रेम शंकर शुक्ला लेकर आए थे। देर शाम तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय रमाशंकर के छोटे बेटे शुभम तिवारी ने  पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद पड़ोसी सतीश चंद्र पांडेय (35) पुत्र सूर्यबली पांडेय को गोली लग गई। जिससे वह खून से लतफथ हो गया। यह देख लोगो में हड़कंप मच गया।

परिजन उसे इलाज के लिए लेकर भागे। इस बावत इंस्पेक्टर बारा जेपी शाही ने बताया की गोली चलने की सूचना पर मौके पर गया था। लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है। युवक के कंधे में गोली लगी है। मौके पर लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे थे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................................

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें