फोटो परिचय। हंडिया ब्लॉक भवन के बगल परिसर में सभागार निर्माण हेतु आरक्षित भूमि स्रोत संवाद
ब्लॉक परिसर में 500 लोगों को बैठने के लिए आधुनिक सभागार भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। ग्राम विकास विभाग द्वारा निर्माण कार्य में अनुमानित लागत 89.58 लाख रुपया आंका गया है। निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रयागराज को जिम्मेदारी सौंपते हुए शासन ने कार्यवाही संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 26 लाख रुपये अवमुक्त भी किया जा चुका है।
ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह व भूमि विकास बैंक हंडिया के अध्यक्ष प्रेमकुमार सिंह लल्ले के प्रयास से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विभागीय स्वीकृति से हंडियावासियों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक बैठकों के आयोजन हेतु विशाल सरकारी सभागार की यह उपलब्धि प्राप्त हो सकी है।
जनपद का यह सबसे बड़ा भव्य एवं आधुनिक सरकारी सभागार होगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके पूर्व शासन द्वारा ब्लॉक के भवन, प्रवेश द्वार,कार्यालयों, सभागार एवं परिसर का कायाकल्प कराया जा चुका है।