फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चार साल की बच्ची से नौवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से सोमवार की दोपहर ढाई बजे गांव के ही नौवीं के छात्र ने दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी होने पर बच्ची के पिता जब आरोपी किशोर के घर तो उसने पारिवारिक भाइयों के साथ मिलकर उन्हें मारापीटा।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से सोमवार की दोपहर ढाई बजे गांव के ही नौवीं के छात्र ने दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी होने पर बच्ची के पिता जब आरोपी किशोर के घर गए तो उसने पारिवारिक भाइयों के साथ मिलकर उन्हें मारापीटा। पीड़ित पिता की तहरीर पर सोमवार की रात आरोपी छात्र पर पॉक्सो और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को उसके घर से पकड़ कर जेजे कोर्ट (किशोर न्याय बोर्ड) में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अन्य तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बच्ची को इलाज के लिए डफरिन अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि बीते सोमवार को दोपहर ढाई बजे उनकी बेटी घर के बाहर अपनी दादी के साथ खेल रही थी। उसी समय 16 वर्षीय किशोर उनकी बेटी को बहला-फुसला कर खेत की ओर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। वहीं, बच्ची को खोजते हुए परिजन खेत में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी।

बच्ची के पिता जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसने बड़े भाई अभयराज व दो चचेरे भाइयों श्यामजीत और रामजीत के साथ मिलकर उन्हें मारापीटा। इसके बाद पीड़ित परिजन बच्ची के साथ बहरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने उसी दिन रात आठ बजे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, रात में ही बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी मैलहा ले जाया गया। जहां से उसे डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी छात्र को पकड़ कर बाल सुरक्षा गृह भेज दिया गया है। जबकि पीड़ित पिता की पिटाई में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है। डफरिन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. कजली ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए बुधवार को बेली अस्पताल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें