फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पजावा रामलीला में आकाश मार्ग से आएंगे 20 फीट के हनुमान जी, लेजर से होगा राम-रावण युद्ध

Sun, 20 Sep 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतरसुइया स्थित श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से होने वाले दशहरा और रामलीला का रविवार को शंखनाद हो गया। दशहरा उत्सव-2026 की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन कर रामलीला की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
रामलीला। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरसुइया स्थित श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से होने वाले दशहरा और रामलीला का रविवार को शंखनाद हो गया। दशहरा उत्सव-2026 की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन कर रामलीला की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

रामलीला निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि लीला का मंचन 11 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके लिए कलाकारों का चयन शुरू हो गया है। रविवार को पजावा रामलीला मैदान में राम, लक्ष्मण और सीता के पात्रों का चयन किया गया। अन्य पात्रों के लिए ऑडिशन जारी है। इच्छुक कलाकार शाम पांच से रात आठ बजे तक मैदान में ऑडिशन दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 100 फीट लंबे और 50 फीट चौड़े दो मंजिला मंच पर लीला का मंचन होगा। 20 फीट ऊंचे हनुमान और 20 फीट लंबी सूर्पणखा का आकाश मार्ग से आगमन विशेष आकर्षण रहेगा।

राम-रावण युद्ध में आकाश मार्ग से बाणों का आवागमन और लेजर तकनीक से युद्ध का दृश्य दिखाया जाएगा। इस दौरान रामलीला संयोजक राजेश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, मोहन टंडन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें