फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइलो में मिले 11 देशी बम, दो युवक जेल भेजे गए

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव (इलाहाबाद)। सोरांव में कोखराज-हंडिया बाईपास पर बृहस्पतिवार रात पकड़ी गई जाइलो से 11 देशी बम बरामद हुए। जाइलो में प्रतापगढ़ के मानधाता के मो. रईस और प्रवीण सिंह सवार थे। पुलिस ने जाइलो को सीज कर दिया तथा रईस और प्रवीण को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जाइलो पर पुलिस लिखा हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे थरवई पुलिस को संदिग्ध जाइलो के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरलेन हाइवे पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उसकी रफ्तार बढ़ा दी गई। इसकी जानकारी सोरांव पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने हाजीगंज चौराहा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर लोग जाइलो को छोड़कर भागने लगे। जाइलो सवार हाइवे से उतरकर एक घर में घुसे और उसकी पिछली दीवार फांदकर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरे को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया। दो युवक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस रात भर दोनों से पूछताछ करती रही। पुलिस के मुताबिक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें