फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने मथुरा नहीं जाएगी जयपुर एक्सप्रेस

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जयपुर एक्सप्रेस से मथुरा, राजा की मंडी, आगरा कैंट, गोवर्धन, डीग, ब्रिज नगर, अलवर स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों के लिए अगले एक महीने तक रेलवे ने मुसीबत खड़ी कर दी है। यह ट्रेन 11 नवंबर से नौ दिसंबर तक इन स्टेशनों को नहीं जाएगी। इनकी जगह ट्रेन यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट, अछनेरा और बांदीकुई के रास्ते चलेगी। इसके साथ ही हावड़ा-श्रीगंगा नगर तूफान एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेेंगी। दूसरी ओर आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन से छूटने वाली 14 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। 11 ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण हुआ है। रेलवे प्रशासन आगरा यार्ड में 11 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य कराने जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन से यात्रियों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है। बड़ी संख्या में यात्रियों ने दो महीने पहले से आरक्षण करा रखा है। ऐसे यात्रियों को अब वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। एनसीआर के पीआरओ मंजर कर्रार के मुताबिक इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस यमुना ब्रिज-राजा की मंडी-आगरा कैंट-मथुरा-अलवर-बांदीकुई के बजाए यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट-अछनेरा-बांदीकुई के रास्ते चलेगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस कानपुर, कासगंज, मथुरा जंक्शन, अछनेरा से भरतपुर होकर, तूफान एक्सप्रेस को टूंडला-आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल, नई दिल्ली के बजाए टूंडला-छिपियाना बुर्ज-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। इससे यह ट्रेन आगरा फोर्ट, ईदगाह, आगरा कैंट, राजा की मंडी, मथुरा जंक्शन, छाता, कासगंज, पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तुगलकाबाद स्टेशनों पर नहीं जाएगी। उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस ईदगाह-आगरा कैंट के स्थान पर ईदगाह-यमुना ब्रिज, राजा की मंडी, आगरा कैंट स्टेशन होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें