फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराछात्रों ने ताजा की यादें

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का पहला पुराछात्र सम्मेलन मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ। सम्मेलन में जुटे 2008 से 2014 बैच के छात्र-छात्राओं ने संस्थान में बिताए दिनों को याद किया। उन्हाेंने संस्थान का भ्रमण किया। साथ में वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर मोड़ पर सहयोग का भरोसा दिया। पुरनियों के स्वागत में संस्थान के विद्यार्थियों ने थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। प्रीति यादव, रंगोली श्रीवास्तव, विशाल आदि की गीत प्रस्तुति को काफी सराहा गया। सम्मेलन में अमित कुमार, अमिताभ, ऋषभ जायसवाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले सचिव डॉ.केके तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। आरके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें