फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाधिकारियों, सैनिकों ने धूमधाम से मनायी दिवाली

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। दीपावली के मुख्य पर्व से दो दिन पहले ही सेना की ओर से पूर्वी यूपी एवं एमपी सब एरिया मुख्यालय के स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट में दीपावली धूमधाम से मनायी गई। इस मौके पर दीपावली मेले का भी आयोजन किया गया। रेड ईगल डिवीजन की अफवा अध्यक्ष हरकीरत कौर व सब एरिया की अफवा अध्यक्ष सरिता डिमरी ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर जहां शांति के प्रतीक कबूतर छोड़कर देश, दुनिया में शांति का संदेश दिया गया वहीं आतिशबाजी होने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दिवाली मेले में बच्चों व महिलाआें के लिए कई प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। मेले में लकी ड्रा भी निकाला गया। सब एरिया मुख्यालय अफवा अध्यक्ष सरिता डिमरी ने विजेताओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रेड ईगल डिवीजन के जीओसी-इन-सी मेजर जनरल तरनजीत सिंह, सब एरिया के कार्यवाहक जीओसी-इन- सी ब्रिगेडियर रवि डिमरी के अलावा सभी सेनाधिकारी, सैन्यकर्मी व परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें